मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

दो महिलाओं की मृत्यु के बाद गंगा मैटरनिटी व हाई केयर अस्पताल सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो महिलाओं की मृत्यु के बाद गंगा मैटरनिटी व हाई केयर अस्पताल सील

हरिद्वार। बहादराबाद स्थित मां गंगा मेटरनिटी एंड आई केयर अस्पताल को पुलिस ने सील कर दिया है। बीते रोज अस्पताल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई थी, पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो मुकदमे दर्ज कर लिए हैं जिसमें डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अग्रिम कार्यवाही जारी है।

विदित हो तोकि टीनू पुत्र नाथीराम निवासी ननोता, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी डेंसों चौक सलेमपुर, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने अपनी गर्भवती पत्नी मीनाक्षी (30) को माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल में बीते दिन प्रसव के लिए भर्ती कराया था। दोपहर में मीनाक्षी की डिलीवरी हुई, जिस पर डॉक्टरों ने जच्चा व बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। किंतु शाम को डॉक्टरों द्वारा मीनाक्षी को खून की कमी होना बताया गया तथा खून चढ़ाया गया। इसके पश्चात मीनाक्षी की तबीयत बिगड़ने लगी और रात को उसकी मृत्यु हो गई।

वहीं मोंटी पुत्र सुमन निवासी ग्राम नारसन खुर्द, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार ने बीते रोज अपनी गर्भवती पत्नी खुशबू को डिलीवरी हेतु माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल में भर्ती कराया था।ऑपरेशन के कुछ समय पश्चात खुशबू की भी तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी भी मृत्यु हो गई।

एक ही दिन में प्रसव के बाद दो महिलाओं की मृत्यु हो जाने पर परिजनों ने खूब हंगामा काटा। बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस द्वारा मौक़े पर जाकर परिजनों को शांत कराते हुए उपरोक्त दोनों मृत महिलाओं के शवों को पंचायतनामा हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम की उपस्थिति में आज माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल को सील कर दिया गया है। उपरोक्त दोनों मामलों में प्रथम दृष्टया अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ की लापरवाही के कारण मीनाक्षी व खुशबू की मृत्यु होना प्रकाश में आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें