मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

हर की पौड़ी क्षेत्र में ना हो पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग : जिलाधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हर की पौड़ी क्षेत्र में ना हो पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग : जिलाधिकारी

हरिद्वार।गंगा संरक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हर की पौड़ी क्षेत्र में किसी भी प्रकार से प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न हो पाए। घाटों पर प्लास्टिक बेचने वाले के खिलाफ सख्त करवाई सुनिश्चित की जाए ताकि घाटों पर प्लास्टिक के कारण प्रदूषण उत्पन्न ना हो।इस मौके पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भूमि अभिलेख की प्रति यूपी सिंचाई विभाग में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।उन्होंने कस्सावान क्षेत्र के चिन्हित 52 मांस कारोबारियों को लॉटरी के आधार पर दुकान आवंटित करने और शेष आठ दुकानों का आवंटन इच्छुक व्यक्ति को लॉटरी के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।बैठक में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह,गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़, जिला वनाधिकारीे वैभव सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर मीनाक्षी मित्तल, एसएनए नगर निगम रवींद्र कुमार दयाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी,जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य,मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें