मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

रांची। रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इस संबंध में गोंदा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि 28 मई की रात करीब आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि गोंदा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित धावन नगर के पास रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ युवक साइबर ठगी से जुड़े अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सदर पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में गोंदा थाना प्रभारी और सशस्त्र बल की टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने फ्लैट में छापेमारी की, जहां पांच लोगों को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न बैंकों के अलग-अलग नामों से जारी 50 पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, आठ चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और तीन आधार कार्ड बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी पहचान पत्र तैयार कर बैंक खाते खोले जाते थे और उन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

आरोपियों ने यह भी बताया कि जिस फ्लैट में वे रह रहे थे, वह 'निखिल भैया' नामक व्यक्ति का है। उन्हीं के द्वारा उन्हें वहां बुलाया गया था और साइबर अपराध करने का तरीका सिखाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा निवासी काजल कुमार मंडल, रामगढ़ निवासी आनंद कुमार और शाकिब अंसारी, बोकारो निवासी बिक्की कुमार तथा रामगढ़ निवासी एक नाबालिग शामिल है।

छापेमारी दल में गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक सनी कुमार, ओम प्रकाश प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक रामजन्म प्रसाद समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस पूरे नेटवर्क और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें