मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से मिले उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । उत्तराखंड के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने

शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र

सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पुनः केंद्रीय

मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंत्री जोशी

ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से चारधाम यात्रा में पर्यटन सुविधाओं के

लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने तथा उत्तराखंड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन का

दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मसूरी,

नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का अधिक दबाव बढ़ रहा है।

उन्होंने पर्यटन स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियां

बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने

राज्य से शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा और मामले में जल्द कार्यवाही का

भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र

सिंह शेखावत को गंगाजल भेंट किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें