मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

मनसा देवी मंदिर हादसा : मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मनसा देवी मंदिर हादसा : मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से की मुलाकात

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घटनास्थल मनसा देवी मंदिर का जायजा लिया और अस्पताल पहुंच कर घायलोंके स्वास्थ्य का हाल जाना। मंत्री जोशी ने इस हादसे में छह लोगों की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।मंत्री गणेश जोशी आज पहले घटनास्थल का जायजा लेने मंदिर की सीढ़ियों पर पहुंचे, जहां भगदड़ में छह लाेगाें की माैत हाे गई थी। बाद में मंत्री जाेशी अस्पताल पहुंचे घायलों से बात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस माैके पर मंत्री जाेशी ने पीड़िताें काे हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और हर प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद हरिद्वार पहुंचे हैं। उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें