मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विकास को भी दे रही प्राथमिकता: गणेश जोशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विकास को भी दे रही प्राथमिकता: गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने पिता स्व. श्याम दत्त जोशी की स्मृति में डोभालवाला स्थित कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधायक निधि से 15.67 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल पोल और विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना के कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही विद्यालय परिसर में कैप्टन प्रतीक आचार्य की प्रतिमा स्थापना औए नए विद्यालय कक्ष के निर्माण की भी घोषणा की।कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी अपने पिता स्व. श्याम दत्त जोशी को स्मरण कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज वे जिस भी मुकाम पर हैं, वह अपने पिता की प्रेरणा और आशीर्वाद का परिणाम है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विकास को भी समान प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर खेल सुविधाओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।मंत्री जोशी ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आत्मा होती है और पुस्तक व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय की स्थापना से विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे छात्रों को पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय आसपास के लोगों के लिए भी उपयोगी होगा, जिससे आमजन भी ज्ञानवर्धक पुस्तकों का लाभ उठा सकें।अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य को नमन करते हुए मंत्री ने कहा कि शहीदों के नाम पर स्थापित संस्थानों का विकास करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। यह न केवल शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति, सेवा और समर्पण के मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वीर माता बीना आचार्य, पार्षद मोहन बहुगुणा, देवी दत्त जोशी, पूनम नौटियाल, सत्येंद्र नाथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें