मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

वकीलों की हड़ताल से फरीदाबाद की अदालतों का कामकाज प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वकीलों की हड़ताल से फरीदाबाद की अदालतों का कामकाज प्रभावित

फरीदाबाद। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम योजना के विरोध में बुधवार को वकीलों ने कोर्ट का कामकाज बंद रखा। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने कोर्ट के काम का बहिष्कार किया, जिससे कई मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई। एलएडीसीएस योजना के तहत सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने के लिए जिला स्तर पर वेतन पर वकील नियुक्त करती है।

ये वकील ऐसे लोगों के मुकदमे लड़ते हैं, जो निजी वकील करने में सक्षम नहीं होते। जो अपराधी वकील नहीं कर पाएंगे, उनको इस योजना के तहत वकील मुहैया कराया जाएगा। जबकि पहले पैनल वाले निजी वकीलों को हायर किया जाता था।

वकील जोगिंदर नरवत का कहना है कि इस योजना से निजी वकीलों का काम कम हो जाएगा। उनका मानना है कि सबसे ज्यादा असर नए और युवा वकीलों पर पड़ेगा, क्योंकि कानूनी सहायता वाले मामले उन्हें मिलने की बजाय सरकारी नियुक्त वकीलों के पास चले जाएंगे।

इसी मांग को लेकर फरीदाबाद सहित हरियाणा के कई जिलों में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। वकीलों ने सरकार से इस योजना पर दोबारा विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की है। हड़ताल के कारण अदालतों में कई मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। इससे अपने मामलों की तारीख पर पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई मामलों में नई तारीख देनी पड़ी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें