मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:05 · नई दिल्ली संस्करण

स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, मुख्यमंत्री 15 को मोरहाबादी में फहराएंगे तिरंगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को सुबह 09ः00 बजे स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। गृह मंत्रालय द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के आलोक में कोविड-19 के परिपे्रक्ष्य में सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है। जिसके मद्देनजर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त छवि रंजन की अगुवाई में 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान 15 अगस्त को किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया और परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई। गुरुवार को परेड का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा मौजूद थे। पदाधिकारियों ने सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया। इस दौरान परेड के बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त छवि रंजन ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निदेश भी दिये।

कोरोना वाॅरियर्स को विशेष आमंत्रण

उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कोविड संक्रमण के बीच मनाया जा रहा है। समारोह में कोराना वाॅरियर्स, डाॅक्टर्स, पुलिसकर्मी, हेल्थवर्कर्स और जिन्होंने कोरोना को मात दी है, उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। डीसी ने बताया कि इस बार समारोह के लिए किसी भी तरह का पास इश्यू नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त रांची ने आमजनों से कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की अपील करते हुए कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का भाषण झार गाॅव टीवी या यूट्यूब चैनल पर देखें, मोरहाबादी मैदान में एकत्रित न हो।

उपायुक्त एवं एसएसपी ने की प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद उपायुक्त एवं एसएसपी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की जॉइंट ब्रीफिंग की। इस दौरान जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लाॅ एंड ऑर्डर अखिलेश सिन्हा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से निकाले गए संयुक्तादेश के बारे मे संक्षिप्त में जानकारी दी। वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द झा ने पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार समारोह का आयोजन किया गया है, सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें। उपायुक्त छवि रंजन ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी संयुक्तादेश में उल्लेखित जिम्मेवारी को अच्छी तरह देख और समझ लें जिससे कि प्रतिनियुक्ति के दौरान किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन ना हो।

ये होंगे परेड में शामिल

सीआरपीएफ ,सीआईएसएफ ,आईटीबीपी, जैप 1 ,झारखण्ड जगुआर ,जैप 2 ,जैप 10 , डीएपी (पुरुष) , डीएपी (महिला) एसएसबी , होमगार्ड , भारत स्काउट एंड गाइड (ब्वाॅयज)

और भारत स्काउट एंड गाइड (गल्र्स) के प्लाटून परेड में शामिल होंगे।

इनके द्वारा बजाया जाएगा बैंड

जैप 01,जैप 10 और झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी (बैण्ड पार्टी)

की ओर से बैंड डिस्प्ले किया जाएगा।

परेड के लिये दो कमांडर

परेड पलटनों के लिए फस्र्ट इन कमाण्ड के रूप में आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार हैं। जो वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक हटिया रांची के पद पर पदस्थापित हैं। सेकेण्ड इन कमांड के रूप में परिचारी प्रवर सन्नी कुमार हैं, जो वर्तमान में परिचारी प्रवर-द्वितीय के पद पर पदस्थापित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें