मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

रांची उपायुक्त और एसएसपी की देखरेख में गणतंत्र दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

24 जनवरी । रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र

दिवस मुख्य समारोह का बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उपायुक्त

राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन सिन्हा की देखरेख

में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने

वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दोहराया गया।

उपायुक्त

ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली।

परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक सुधार के

निर्देश दिये। आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों

का जायजा भी लिया और बेहतर व्यवस्था के लिए उचित एवं आवश्यक दिशा-निर्देश

दिये।

प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की ब्रीफिंग

फुल

ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की

संयुक्त ब्रीफिंग भी हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस

पदाधिकारी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त और

वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्तादेश की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर

कार्य और दायित्व का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने

कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें। ससमय

अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य का निर्वहन करें। वरीय पुलिस

अधीक्षक ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस

पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निर्देशित किया। ब्रीफिंग के दौरान अपर

जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), राजेश्वरनाथ आलोक ने विभिन्न रंगों के

पास के लिए आमंत्रित जनों के बैठने के लिए की गयी व्यवस्था की जानकारी भी

दी।

गणतंत्र दिवस समारोह में सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी,

सीआईएसएफ, एसएसबी, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-1,जैप-2, जैप-10,

आईआरबी-05, रांची जिला पुलिस (पुरुष), रांची जिला पुलिस (महिला), झारखंड

गृहरक्षा वाहिनी, एनसीसी (ब्वॉयज), एनसीसी (गर्ल्स) के अलावा सेना बैण्ड,

जैप-1 बैण्ड,जैप-10 बैण्ड और झारखंड गृहरक्षा वाहिनी बैण्ड पार्टी शामिल

होगी। फर्स्ट इन कमांड के रूप में सेना के मेजर अंकुश चौधरी जबकि सेकेण्ड

इन कमांड के रूप में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें