मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के भगोड़े जगदीश पुनेठा को यूएई से पकड़कर भारत वापस लाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड के भगोड़े जगदीश पुनेठा को यूएई से पकड़कर भारत वापस लाया गया

नई दिल्ली। उत्तराखंड के भगोड़े जगदीश पुनेठा को यूएई से पकड़कर वापस लाया गया है। उसके खिलाफ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में मुकदमा दर्ज है। सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से यूएई से वांछित भगोड़े जगदीश पुनेठा की वापसी का समन्वय किया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से 13 नवंबर को यूएई से भगोड़े जगदीश पुनेठा की वापसी का सफलतापूर्वक समन्वय किया गया है।

सीबीआई के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में जगदीश पुनेठा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी बीच वह यूएई भाग गया। सीबीआई ने उसका पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए यूएई अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

सीबीआई ने उत्तराखंड पुलिस के अनुरोध पर 6 मई को इंटरपोल के माध्यम से जगदीश पुनेठा के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया। इसके बाद, वहां आरोपी की तलाश शुरू की गई।

यूएई में गिरफ्तारी होने के बाद उत्तराखंड पुलिस की एक टीम उसे वापस लाने के लिए वहां गई और गुरुवार को उसे लेकर नई दिल्ली पहुंची।

बता दें कि इंटरपोल की ओर से जारी रेड नोटिस वांछित भगोड़ों पर नजर रखने के लिए दुनिया भर की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजे जाते हैं। पिछले कुछ सालों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय करके 150 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें