मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

टांगी से हमला कर युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टांगी से हमला कर युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

बोकारो। बेरमो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव में टांगी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पिछरी मिश्रा टोला निवासी बिपुल मिश्रा ( 25 ) के रूप में हुई है।पिता गुलचंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बिपुल को उसके तीन दोस्तों ने घर से बुलाया था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। देर रात ग्रामीणों को उसका शव बीरोह टांड जंगल में पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमडलीय अस्पताल भेज दिया।मामले में पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुण्डा ने बुधवार को बताया कि मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की तह तक पहुंचने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें