मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में दोस्त की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में दोस्त की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ाबासा में एक युवक ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अजय उर्फ झंटू के रूप में हुई है, जो हार्डवेयर स्टोर में काम करता था। पुलिस ने हत्या के आरोपी संदीप कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही दबोच लिया।

इस घटना को लेकर मंगलवार को इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात सोमवार आधी रात के बाद की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम संदीप अपने दोस्त अजय को अपने कमरे पर ले गया। वहां उसे शराब पिलाई गई। देर रात जब अजय नशे की हालत में था, संदीप ने धारदार हथियार चापड़ से उस पर हमला कर दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।

अजय की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है, जबकि आरोपी संदीप वहीं मौजूद था।

लोगों ने तुरंत संदीप को पकड़ लिया और गोलमुरी थाने की पुलिस को सूचना दी। घायल अजय को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद कर लिया है।

गोलमुरी थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपी संदीप ने तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में दोस्त की हत्या की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की मंशा स्पष्ट हो सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। कुछ महीने पहले ही उसके पिता की बीमारी से मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें