मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : साइबर ठगी: गाड़ी बेचने के नाम पर लाखों रुपये ठगे, एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : साइबर ठगी: गाड़ी बेचने के नाम पर लाखों रुपये ठगे, एफआईआर दर्ज

फतेहाबाद। फतेहाबाद में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को गाड़ी बेचने के नाम पर अपने जाल में फंसाया और उससे 3.85 लाख रुपये हड़प लिए। इस बारे में पीडि़त युवक द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसके बाद अब बुधवार को साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद निवासी विकास सिहाग ने कहा है कि वह खेतीबाड़ी के अलावा ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसने फेसबुक पर एक क्रेटा कार देखी, जिसकी कीमत 10 लाख 35 हजार बताई गई थी। इस पर उसने गाड़ी खरीदने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया, जिससे बात होने पर उनकी गाड़ी की डील हो गई। उस पर उसने ऑनलाइन व नकद उनको तीन लाख 85 हजार रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद उक्त मोबाइल नंबर बंद हो गया, मगर उसकी उसी नंबर पर व्हाट्सएप पर बात हुई लेकिन बाद में उसने व्हाट्सएप भी बंद कर लिया। इस पर उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उसने इस बारे में ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में अब साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें