मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : इंस्टाग्राम पर दोस्त बन ठगे साढ़े तीन लाख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : इंस्टाग्राम पर दोस्त बन ठगे साढ़े तीन लाख

जींद। साइबर थाना पुलिस ने एक युवक से उसके इंस्टाग्राम दोस्त द्वारा साढ़े तीन लाख रुपये ठगने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इंस्टाग्राम दोस्त ने पीडि़त से बीमारी का बहाना लगाया और और फिर लगातार रुपयों की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।लक्ष्मी नगर निवसी अंकित ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 2024 में उसकी दोस्ती एक युवक से इंस्टाग्राम पर हो गई। जिसके चलते जान पहचान भी हो गई। अपना परिवार भी अच्छा बताया। लगातार वो आपस में बातें भी करते रहे।इस वर्ष नवंबर माह के अंत में युवक ने बीमार होने की बात कही और रुपयों की जरूरत बताया। इंस्टाग्राम दोस्त ने पिता के आने के बाद राशि वापस देने की बात कही। वह अपने इंस्टाग्राम दोस्त की बातों में आ गया। उसने आरोपित के खाते में तीन लाख 51 हजार 490 रुपये भेज दिए। बावजूद इसके आरोपित की डिमांड बढ़ती चली गई। हालातों को देखते उसने इसके बाद और राशि नही डाली। जब उसने राशि को वापस मांगा तो वो देने से मना कर दिया गया। आरोपित ने राशि भी नही लौटाई और उस से बात करना भी बंद कर दिया। बाकायदा बैंक से अपना अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने अंकित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें