मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: मर्चेंट नाविक की हेल्थ पॉलिसी के पौने तीन लाख हड़पे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जींद,। फर्जीवाड़े को अंजाम देकर हैल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की

लगभग पौने तीन लाख रुपये की राशि हडपने पर जुलाना थाना पुलिस ने केयर हेल्थ

इंश्योरेंस कंपनी तथा मुंबई के अस्पताल संचालक चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी

समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर

रही है।

गांव अकालगढ़ निवासी नंद किशोर ने गुरुवार की शाम पुलिस को

दी शिकायत में बताया कि वह मर्चेंट नेवी में पीटी ऑफिसर के पद पर कार्य

करता था। छह दिसंबर 2021 को उसने केयर हैल्थ कंपनी से हैल्थ पॉलिसी खरीदी

थी। जिसकी वैधता दिसंबर 2023 तक थी। जिसके बाद कंपनी ने दिसंबर 2025 तक

पॉलिसी रिन्यू कराया। कंपनी से उसने नो क्लेम बोनस मांगा। कंपनी ने बताया

कि वह 23 मई 2022 से चार जून 2022 तक डा. महेश के मुंबई स्थित अस्पताल में

भरती रहा है। जिस पर कंपनी से डाक्टर महेश ने दो लाख 79 हजार 766 रुपये का

क्लेम किया है। जिसका भुगतान कर दिया गया है।

जिस दौरान उसे

अस्पातल में भर्ती दिखाया वह विदेश में नौकरी करने गया हुआ था। उसने कंपनी

के सामने भी अपनी बाते रखी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। नंद किशोर ने आरोप

लगाया कि हैल्थ कंपनी तथा डा. डाक्टर महेश ने मिलीभगत कर उसकी पॉलिसी राशि

दो लाख 79 हजार 766 रुपये को हडपे हंै। जुलाना थाना पुलिस ने केयर हेल्थ

इंश्योरस कंपनी तथा मुंबई के डाक्टर महेश के खिलाफ शुक्रवार काे धोखाधड़ी

समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें