मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : विदेश भेजने व एजुकेशन लोन के नाम पर ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : विदेश भेजने व एजुकेशन लोन के नाम पर ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन पास करवाने के नाम पर लाखों रुपये का फ्रॉड करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय मेहरा निवासी गांधी डेयरी के पास, डीएसपी रोड, फतेहाबाद के रूप में हुई है। बुधवार को इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि गांव भूथन खुर्द निवासी विनोद कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी अजय मेहरा ने पीडि़त की बेटी को विदेश भेजने के लिए 35 लाख रुपये का एजुकेशन लोन पास करवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने फाइल प्रोसेसिंग और एडवांस फीस के नाम पर पीडि़त से 71,500 ठग लिए।

यही नहीं, बार-बार ओटीपी आने का बहाना बनाकर आरोपी ने पीडि़त की मोबाइल सिम भी अपने पास रख ली। इसके बाद आरोपी ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर पीडि़त की बेटी के नाम पर एक फर्जी ई-मेल आईडी बनाई और पीडि़त को बिना बताए क्रेडिला बैंक से लोन पास करवाकर पूरी राशि हड़प ली। इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश तब हुआ जब पीडि़त के खाते से लोन की किस्तें कटने लगीं।

जब पीडि़त ने अपने पैसे और लॉगिन आईडी मांगी, तो आरोपी ने उसे जान से मारने और विदेश भागने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस हाई-टेक वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत पर विस्तृत जांच के बाद थाना शहर फतेहाबाद में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इकोनॉमिक सेल की टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सहयोगियों और बैंक अधिकारियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें