मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

शांतिपूर्ण रहा चौथे चरण का मतदान,शाम पांच बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट रहा 63.14 प्रतिशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सबसे अधिक सिंहभूम 66.11 प्रतिशत और सबसे कम पलामू में 59.99 प्रतिशत हुआ मतदान

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में चौथे चरण के लिए हुए चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6 मामले दर्ज हुए। वहीं मामूली झड़प के दो मामले भी दर्ज हुए हैं। वहीं पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 57 मामले दर्ज किये गये हैं। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा के साथ मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने बताया कि चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट 63.14 प्रतिशत रहा है। उसमें सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में वोटर टर्नआउट सर्वाधिक 66.11 रहा। वहीं खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.82 प्रतिशत, लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) में 62.60 और सबसे कम वोटर टर्नआउट पलामू (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) में 59.99 प्रतिशत रहा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 36 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा है। उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस निर्वाचन क्षेत्र से अब कुल 10 प्रत्याशी हो गये हैं। वहीं दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 7 नये नामांकन हुए। यहां भी अब तक कुल 10 लोग नामांकन कर चुके हैं। जबकि, गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 6 लोगों ने नामांकन किया। यहां अब तक कुल 16 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 1 अरब,16 करोड़, 02 लाख, 8 हजार रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किये गये हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें