मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए चार नशा तस्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए चार नशा तस्कर

हरिद्वार। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत चल रहे सघन चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देसी शराब के 133 पौए बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों का आबकारी अधिनियम में चालान कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया क‍ि शुक्रवार को नगर कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग करते हुए अलग-अलग स्थान क्रमशः मोतीचूर फ्लाई ओवर के पास, खड्डा पार्किंग, गुरुद्वारे के बगल बाटर बाक्स के सामने तथा बाबा बर्फानी अस्पताल के पास से चार नशा तस्करों को हिरासत में लिया है। आरोपितों के पास से 133 देसी शराब के पौए बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपितों में 1- अमित पुत्र मुन्ना निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी, हरिद्वार, 2- भाविक परमार पुत्र विनोद निवासी विष्णु घाट कोतवाली हरिद्वार, 3- विजेंद्र पुत्र भजन लाल निवासी ललिताराव, गुरुद्वारे के पास हरिद्वार, 4- हरचरण पुत्र कुंवर पाल निवासी भोजराजपुर थाना गिन्नौर, जिला संभल, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें