मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार

सिरसा,। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले क्षेत्र से चार हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर करीब सवा दो लाख रुपये की हेरोइन बरामद की है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम चैकिंग के दौरान टी प्वाइंट मीरपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गांव मीरपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया। युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुडक़र भागने का प्रयत्न करने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त मोटरसाइकि सवार युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 15 ग्राम 11 मिलीग्राम हेरोइन बरमाद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवजीत सिंह उर्फ नवी पुत्र देशराज निवासी अहमदपुर सिरसा के रुप में हुई है।वहीं एक अन्य घटना की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने सिरसा शहर के किसान चौक सिरसा से क्षेत्र से हेरोइन सहित बंसत उर्फ जस्सा निवासी सिरसा को हेरोइन सहित दबोचा है। आरोपी के कब्जे से करीब 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई।इसके अलावा पुलिस ने जिले के गांव नकौड़ा क्षेत्र से दो युवकों को हजारों रुपए की सात ग्राम आठ मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान जसकरण उर्फ कर्ण पुत्र गुरा सिंह व अजब सिंह पुत्र राजा सिंह निवासी संतावाली रानियां जिला सिरसा के रुप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें