मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

40 लाख का स्प्रीट व 9. 30 लाख नकद के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : पलामू पुलिस की एक विशेष टीम ने शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के सिगरा स्थित बुद्धा आईटीआई परिसर से 40 लाख रुपये मूल्य के 10 हजार लीटर प्रतिबंधित स्प्रीट व 9.30 हजार नकद के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी आरोपितों का लिक अंरतराज्यीय गिरोह से जुड़ा जुड़ा हुआ है। सभी बिहार राज्य के निवासी है। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक के. विजय शंकर ने दी है। वे शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंतरराज्यीय शराब तस्कर का गिरोह पलामू में तस्करी की योजना बना रहा है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। प्राप्त इनपुट के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 सिगरा स्थित बुद्धा आईटीआई परिसर से दर्जनाधिक ड्रामों में रखा हुआ स्प्रीट बरामद कर लिया। उस समय तस्करी के सभी आरोपित अपने वाहन एचआर 26 डीजी 2621 पर मौजूद थे। तलाशी के क्रम में इनके पास नौ लाख 30 हजार रुपये व 12 मोबाइल फोन बरामद किया गया। शुरूआती पूछताछ में आरोपितों ने स्प्रीट को बिहार ले जाने की बात स्वीकार कर ली है। इनमें गया जिले के मानपुर थाना निवासी रवि रंजन सिंह, मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर निवासी सौरव विजय व अजय कुमार व भागलपुर के बंशीपुर थाना के असरगंज निवासी अजय कुमार का नाम शामिल है। बताया गया कि पिछले एक से डेढ़ वर्षों से गिरोह पलामू से ही स्प्रीट खरीद कर बिहार के औरंगाबाद में अपने सहयोगी को उपलब्ध कराते थे। इसके लिए इनके द्वारा आईटीआई परिसर को किराए पर लिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें