मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरिद्वार मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की मौत

ऋषिकेश। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पीएनबी सिटी गेट के पास करीब रात 11:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही एक एक्सयूवी-500 कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश की तरफ आ रही एक्सयूवी-500 कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूके07 एफएस 5587 था, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक (एचआर 58 ए 9751) से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चार युवक कार के अंदर बुरी तरह फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे चारों युवकों के शव बाहर निकाले। इसके बाद सभी शवों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी भेजा गया।

इस हादसे की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

इससे पहले, अल्मोड़ा के ताकुला हाईवे पर 4 दिसंबर की रात एक बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिरकोट से करीब एक किलोमीटर आगे डांठ गधेरे के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। बाद में ग्रामीण, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कटर की मदद से कार का दरवाजा काटकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें