मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

ब्राउन शुगर के साथ रांची से नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: राजधानी रांची में नशे का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। इस जद में युवा वर्ग आ रहे है। रांची पुलिस ने गुरुवार को नशे का सौदा करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से करीब 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवकों में सुमन कुमार, ऋषिकेश कुमार पाहन और अभिषेक रंजन का नाम शामिल है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सुमन कुमार की उम्र करीब 26 साल है। वह आदर्श नगर, कोकर का निवासी है। ऋषिकेश कुमार पाहन की उम्र महज 19 साल है। वह होम्बई बस्ती, बीआईटी मेसरा का निवासी है। जबकि अभिषेक रंजन की उम्र महज 19 साल है। वह दीपाटोली का निवासी है। तीनों को पुलिस ने खेलगांव के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके साथ एक नाबालिग भी था। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्ता सूचना मिली थी कि कुछ ड्रग्स पेडलर खेलगांव थानाक्षेत्र के रामदयाल मुंडा कला केंद्र के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। इस सूचना पर सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई गई। पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो नशे के सौदागर भागने लगे। फिर पुलिस ने पीछा कर चार को धर दबोचा। इस छापेमारी टीम में डीएससी सदर, थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, एएसआई अनिल हांसदा, एएसआई युद्धिष्ठिर महतो, आरक्षी शैलेंद्र कुमार और सात्विक कुमार शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें