मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल से घर लौटते गायब 4 बच्चे सकुशल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूल से घर लौटते गायब 4 बच्चे सकुशल बरामद

नैनीताल। नैनीताल के वीरभट्टी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पढ़ने वाले चार नाबालिग बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे तो परिजन घबरा गए। सूचना पर नैनीताल पुलिस सक्रिय हुई और 12 घंटे की अथक तलाश के बाद सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल टीम गठित कर बच्चों की तलाश के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में तल्लीताल पुलिस व ज्योलीकोट चौकी की टीम ने परिजनों के साथ मिलकर लगातार खोजबीन की। लगातार प्रयास के बाद देर रात चारों बच्चे गेठिया पड़ाव क्षेत्र से मिल गए। पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और नैनीताल पुलिस तथा एसएसपी का आभार जताया।पुलिस की टीम में उप निरीक्षक बबीता व सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ आरक्षी हिम्मत लाल तथा दीपक जोशी व वीरेंद्र कोटाल शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें