मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी सरकार के 56 करोड़ का फर्जी चेक के साथ चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची । रांची के सदर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के 56 करोड़ के फर्जी चेक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में राजेश पासवान, विजय वर्मा, मनीष सिन्हा और अजय सिंह शामिल है। बुधवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुटी मोड़, मेडिका चौक के पास से पकड़ा है। गिरफ्तार सभी आरोपी रांची के अलग-अलग जगह के रहने वाले है। पुलिस द्वारा जप्त 56 करोड़ का चेक एसबीआई बैंक का है। पकड़े गए आरोपी रांची में एसबीआई के शाखा में चेक का पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक कर्मी से बातचीत कर रहे थे। इस मामले में सदर थाना में गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में सदर इंस्पेक्टर वेंकटेश प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि पुलिस द्वारा जप्त चेक यूपी सरकार का फर्जी चेक है। यूपी सरकार के संबंधित विभाग से सत्यापन किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों का दिल्ली से कनेक्शन जुड़ा हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने तीन व्यक्ति का नाम बताया है। पुलिस टीम उसपर काम कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि गिरफ्तार राजेश पासवान ने दिल्ली के तीन व्यक्ति के नाम का खुलासा किया है। तीनों व्यक्ति दिल्ली में फर्जी चेक से दूसरे के बैंक खाते से पैसों की निकासी का काम करता है। पूर्व में भी तीनों व्यक्ति द्वारा कई बार फर्जी चेक से निकासी का काम किया गया है। चेक प्रिंट करने के लिए खुद अपने-अपने पास प्रिंटर रखे हुए है। बैंक से डिटेल्स लेने में बाद फर्जी चेक से पैसों की निकासी का काम करते है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें