यमुनानगर : देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
यमुनानगर,। अर्जुननगर चौकी पुलिस ने वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ कर
चार लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को चारों को कोर्ट में पेश कर दो
आरोपितों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया जबकि अन्य दो को न्यायिक हिरासत
में भेज दिया गया।
अर्जुननगर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने
बताया कि एक महिला ने सूचना दी थी कि आरोपित अंजिल, अंकित, विकास, राजकुमार
वेश्यावृत्ति का धंधा करा रहे हैं। आरोपितों ने उसकी तीन वर्ष की बेटी को
अपने पास रखा हुआ है और उसी की दम पर वह उससे भी वेश्यावृत्ति करा रहे हैं।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस सूचना पुलिस ने केस दर्ज किया और सबसे पहले
माडल कालोनी निवासी अंजिल चोपड़ा उर्फ ईशू को पकड़ा। उससे जानकारी के बाद
आरोपित अंकित के घर पर छापा मारा कर बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया। इसके
बाद पुलिस ने आरोपितों के साथी इशरपुर निवासी अंकित, बमनौली निवासी विकास
कुमार व नालागढ़ निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार
को चारों आरोपितों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से
आरोपित अंजिल व अंकित को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है, जबकि अन्य दो
आरोपितो को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





