मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरे दिन भी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पहुंचे ईडी कार्यालय, पूछताछ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव गुरुवार को रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रही है। बालू के अवैध कारोबार सहित कई मामलों में ईडी ने योगेंद्र साव से कई अहम दस्तावेज मांगे थे। इसे लेकर पूर्व मंत्री कार्यालय पहुंचे थे। इससे पूर्व बुधवार को भी योगेंद्र साव से ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की थी।

उल्लेखनीय है कि वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा को लेकर ईडी ने 12 मार्च को विधायक अंबा प्रसाद सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 35 लाख रुपये, डिजिटल उपकरण, सर्किल कार्यालयों, बैंकों आदि के नकली टिकट और हाथ से लिखी रसीदें, डायरियां आदि के रूप में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद और जब्त किए गए थे। तलाशी के दौरान झारखंड राज्य में अवैध बालू खनन से जुड़े साक्ष्य भी जब्त किये गये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें