मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण जदयू में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राज्य के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के समक्ष सोमवार को जदयू में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने जदयू के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में राजा पीटर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, शैलेन्द्र महतो, सुशील सिंह उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार में आस्था रखते हुए राजा पीटर पार्टी में शामिल हुए। दो दशकों से अधिक झारखंड की राजनितिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत रहे गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर वर्ष 2005 में बिसरा विकास समिति के बैनर पर विधानसभा-58 तमाड़ में चुनाव लड़े थे।वर्ष 2008 में संपन्न उप चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो एवं तत्कालीन झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पराजित किया। वर्ष 2009 के आम विधानसभा चुनाव में जदयू से चुनाव जीता। झारखंड सरकार में 2010 में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें