मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा का निधन हो गया। दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। पीपी शर्मा झारखंड में दो बार मुख्य सचिव थे। इसके पहले वे स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों में प्रधान सचिव रहे। वे श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शर्मा कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली में अपना इलाज करा रहे थे।

1971 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी पीपी शर्मा एक जनवरी 2005 से 18 जनवरी 2006 तक राज्य के मुख्य सचिव थे। उनका जन्म पुणे में हुआ था। यहां उनके पिता सेना में पदस्थापित थे। उनकी स्कूली शिक्षा दून स्कूल में हुई। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में 1965 से 1968 के बीच पढ़ाई की। 1968-70 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में शिक्षा प्राप्त की। इन्होंने सेवा के दौरान विधि में स्नातक भी किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें