मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी के मोबाइल से पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश को दी गयी है जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कई अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने वाले मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो को जान से मारने की धमकी दी गई है। आजसू सुप्रीमो और सिल्ली से विधायक सुदेश महतो से 15 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाले शख्स ने सुदेश को धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं मिले तो घर में घुसकर गोली मार देगा। रांची के गोंदा थाना में सुदेश महतो की तरफ से महेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है, जिसमें कहा गया है कि 14 अगस्त की रात सुदेश महतो के नंबर पर दो बार फोन आया। इसमें उनसे रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने जमशेदपुर के एक युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन युवक ने बताया कि जिस नंबर से धमकी दी गई है वह नंबर तो उसी का है। लेकिन उसका मोबाइल 4 दिन पहले गुम हो गया था। इस संबंध में उसने थाने में मोबाइल गुम होने का मामला दर्ज करवाया था। पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड पर उस युवक को छोड़ दिया गया। गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर कोरोना संक्रमण से ठीक होकर फिलहाल होम क्वॉरेंटाइन में हैं। इस वजह से पूरे मामले की तफ्तीश खुद सदर डीएसपी दीपक पांडेय कर रहे हैं। डीएसपी ने गुरुवार को बताया कि जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि दोनों नंबरों से कॉल करने वाले जमशेदपुर के हैं । क्योंकि टेक्निकल सेल ने उनका लोकेशन जमशेदपुर बताया है।अभी तक की जानकारी में यह भी बात सामने आई है कि चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल कर दोनों नंबर को धमकी में प्रयोग किया गया हैं। तकनीकी शाखा के सहयोग से धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें