मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ निशिकांत दुबे के समर्थन में किया रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोड्डा। जिले के महागामा अनुमंडल मुख्यालय में बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोड्डा लोकसभा के निवर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड शो किया।

शिवराज ने कहा कि मुझे गर्व हो रहा है कि आज मैं अपने मित्र निशिकांत दुबे के प्रचार में आया हूं और इस बार आप सभी के आशीर्वाद से दिल्ली में सरकार में मंत्री होंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गोड्डा संसदीय क्षेत्र में रेल, एम्स, नैनो यूरिया का प्लांट, सीमेंट कारखाना, पावर प्लांट और गंगा जी से पीने का पानी लाना कोई खेल नहीं है। क्षेत्र के विकास के लिए दिल में एक तड़प होती है दिन-रात मेहनत करके क्षेत्र के वह के लिए विकास का सपना निशिकांत दुबे ने सच किया है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस में कोई दम बचा है क्या, क्या कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी जैसी पार्टियां फुके हुए कारतूस हैं। हम किसी भी उम्मीदवार को तीन चीज देखकर वोट देते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन से प्रधानमंत्री का कोई उम्मीदवार नहीं है। झारखंड को लूटने वाले गठबंधन के बड़े नेता ही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही यहां के मंत्री आलमगीर आलम के यहां से नोटों का पहाड़ निकला है। अभी तो 35 करोड़ पकड़ा गया है अभी और पकड़ना बाकी है और उनके सरगना अभी जेल में है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन गठबंधन की सरकार ने क्या-क्या नहीं लूटा, कोयला घोटाला, बालू घोटाला, जमीन घोटाला, गिट्टी घोटाला यहां तक पहाड़ को खोद कर खा गए। यह घोटाला का पैसा आम जनता का है यह लूटा हुआ पैसा आम जनता तक कैसे आएगा प्रधानमंत्री इसके लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि निशिकांत दुबे को अपना मत देकर जीत का रिकॉर्ड बनाएं। नौ लाख के पार रिकॉर्ड की जीत दिलाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें