हेमंत सोरेन कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी कोर्ट में किये गए पेश
रांची,
12 फरवरी । पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को कड़ी सुरक्षा
के बीच ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। हेमंत सोरेन की
पांच दिनों के रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया
गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। पेशी से पहले
हेमंत का मेडिकल कराया गया।





