मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा को राहुल फोबिया हो गया: हरीश रावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

Former Chief Minister Harish Rawat tauntedदेहरादून। राहुल गांधी की विदेश में दिए गए आरक्षण संबंधी बयान के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा लगातार राहुल गांधी के बयान को लेकर विपक्ष को घेर रही है। इसे लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पलटवार किया है। बुधवार को हरीश रावत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को राहुल फोबिया हो गया है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की मंशा आरक्षण के पक्ष में है। आरक्षण के खिलाफ भाजपा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातचीत के बाद भाजपा नेतृत्व घबराया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कभी प्रेस से खुलकर बात नहीं करते हैं। केवल प्रायोजित-सेलेक्टेड बात करते हैं। भाजपा विरोधाभास को अपनी झूठ से ढकना चाहती है ताकि लोगों का ध्यान इस बात पर न जाए। उन्हाेंने कहा कि भाजपा वाले केवल रायता फैलाते हैं। इस दाैरान पूर्व मुख्यमंत्री ने ककड़ी का रायता चखाया और हरी ककड़ी भी खिलाया। भाजपा बैलगाड़ी के पीछे भागने पर विश्वास करती है, आगे नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कानून व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड सरकार को भी घेरा और 12 सितंबर को हरिद्वार में रैली निकालने की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें