मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

कोबरा गैंग का एक और विदेशी पैडलर 50 लाख की कोकीन के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोबरा गैंग का एक और विदेशी पैडलर 50 लाख की कोकीन के साथ गिरफ्तार

देहरादून। दिल्ली से देहरादून पहुंचे कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 50 लाख रुपये की 68 ग्राम कोकीन बरामद की है। मामले में पुलिस पूर्व में कोबरा गैंग के तीन विदेशी पैडलरों (दो महिलाओं) सहित सात आरोपितों को जेल भेज चुकी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गत दिनों राजपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दिल्ली से कोकिन की डिलीवरी के लिए देहरादून आया हुआ है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास एक विदेशी नागरिक आता हुआ दिखा। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 68 ग्राम कोकीन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है। वह तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर भारत के अलग-अलग राज्यों में कोकीन सप्लाई करता है। मुख्य सप्लायर फैयान्सी है, जो तंजानिया देश का ही रहने वाला है। बीच-बीच में भारत आता-जाता रहता है। उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है तथा मैकडोनल्ट द्वारा उक्त कोकीन को अलग-अलग व्यक्तियों को सप्लाई करवाई जाती है। उसने बताया कि उसके द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है। इसके लिए उसे कमीशन मिलता है। बहरहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें