जेईई व नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए भाजयुमो की ओर से पांच शहरों में लगाया जाएगा कैंप
रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जेईई मेन और नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए राज्य के पांच शहरों रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में परीक्षा केंद्र के बाहर सहायता शिविर लगाने का निर्णय लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बाहर से आने वाले छात्र- छात्राओं की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस किसी भी छात्र छात्रोंओ को कोई भी असुविधा हो वह इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराया जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी और बाहर से आने वाले छात्र छात्राओं को इन वाहनों की मदद से उनके सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी । इसके अलावा प्रत्येक सेंटर के बाहर एक शिविर लगाकर मास्क, सैनीटाइजर, चाय, बिस्किट की भी व्यवस्था की जाएगी।





