मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे पर हुआ टोल टैक्स शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे पर हुआ टोल टैक्स शुरू

जींद। जींद से सोनीपत के बीच बने ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे 352-डी पर टोल टैक्स की शुरूआत हो गई है। हरियाणा के अलावा पंजाब की तरफ से भी प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस हाईवे से होकर दिल्ली की तरफ आ-जा रहे हैं।ग्रीनफील्ड हाईवे पर कार, जीप समेत लाइट व्हीकल का एक तरफ का टोल 65 रुपए निर्धारित किया गया है जबकि दोनों तरफ का टोल 100 रुपए लगेगा। लगभगग चार साल पहले जींद से सोनीपत के बीच ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। 80 किलोमीटर लंबे इस हाईवे निर्माण पर करीब 799 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मार्च 2025 में जाकर हाईवे का निर्माण कार्य पूरा हो पाया। हाईवे निर्माण के बाद जींद से सोनीपत के बीच का सफर महज एक घंटे का रह गया है।पहले जींद से पुराने गोहाना रोड से होकर जाने में दो घंटे से भी ज्यादा का समय लगता था। ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू होने से हरियाणा के अलावा पंजाब के वाहन चालकों को फायदा मिल रहा है। पंजाब की तरफ से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक पहले जींदए रोहतकए बहादुरगढ़ से होकर दिल्ली एयरपोर्ट जाते थे। इससे कई बार जाम में फंस जाते थे लेकिन जींद से सीधे सोनीपत होकर एयरपोर्ट जाने में कम समय लग रहा है। जींद में नए बस अड्डे के नजदीक बने जलेबी चौक के पास यह हाईवे शुरू होता है,जो सोनीपत जाकर समाप्त होता है।जींद से चलते ही करीब 10 किलोमीटर गोहाना की तरफ टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। इस पर करीब सात से आठ लेन बनी हैं। शनिवार को जानकारी देते हुए जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा पर टोल कटना शुरू हो गया है। फास्टैग की लाइन भी हैं। लाइट व्हीकल का एक साइड का टोल 65 रुपए निर्धारित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें