मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

रामगढ़,। रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी में खाद्य पदार्थों की अवैध धुलाई पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की रात से शुरू हुई छापेमारी सोमवार की अगले सुबह तक चली। इस दौरान कई वर्षों से ढोकर ले जाया जा रहे 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त किया गया है। इस दौरान तीन यात्री बसों को भारी जुर्माना भी लगाया गया है। बिहार राज्य से झारखंड में ले जा रहे खाद्य पदार्थ में बड़ी खेप नकली उत्पादों की हो रही है। कई जगह छापेमारी के बाद झारखंड सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई। छापेमारी के दौरान 120 किलो नकली पनीर, 750 किलो खोवा और 400 किलोग्राम मुरब्बा जब्त किया गया है।रामगढ़ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुनदाग टोल प्लाजा पर सभी गाड़ियों की चेकिंग हुई। इस दौरान भोजपुर क्लासिक बस, आरजू बस और रेखा लग्जरी बस से भारी मात्रा में यह सामान जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी सामान पटना और उसके आसपास के इलाकों से लोड कर झारखंड लाया जा रहा था। इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने के मामले में तीनों बस मालिकों को 35000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।इस अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ स्वास्थ्य विभाग और रामगढ़ थाने की पुलिस भी मौजूद रही। टोल गेट पर सभी बसों को रोक कर उनकी डिक्की की जांच की गई। यहां तक कि कुछ बसों की छतों पर रखे गए सामान भी चेक किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें