मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : इलेक्ट्रोनिक दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : इलेक्ट्रोनिक दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक पर स्थित एक इलेक्ट्रोनिक दुकान में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अंबेडकर चौक पर विनीत ट्रेडिंग कंपनी नामक दुकान है, दुकान के अंदर मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज, कूलर, पंखे, एसी, स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था।

मंगलवार देर रात शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई, आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 60 से 70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बच गई। दुकान के मालिक हर्षित ने बताया कि देर रात पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को दुकान में आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तो फायर विभाग की गाडिय़ां आग बुझाने में लगी हुई थीं और दुकान के अंदर से तेज धुआं निकल रहा था।

शटर खोलने पर देखा गया कि दुकान के पीछे वाले हिस्से में आग लगी हुई थी और सामान तेजी से जल रहा था। हर्षित के अनुसार उनकी दुकान में करीब 60 से 70 लाख रुपए का सामान रखा हुआ था। जिसमें सबसे ज्यादा मोबाइल फोन और मोबाइल एसेसरीज थी। इसके अलावा कूलर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी रखा था, जो सभी आग में जल गए। पीछे वाले हिस्से से फैलती हुई आग पूरे शोरूम में पहुंच गई और अंदर रखा सामान जल गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें