मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

8 जनवरी से फिर शुरू होंगी भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पुरी ने कहा कि 23 जनवरी तक हर हफ्ते तक 15-15 उड़ानों के आने-जाने की इजाजत होगी. ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद से ही संचालित होंगी. नागर विमानन महानिदेशालय जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करेगा.

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें (India Resumes Flights Britain) आठ जनवरी 2021 से दोबारा शुरू की जाएंगी. कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (Corona Virus New Strain) के प्रसार को देखते हुए 21-22 दिसंबर की मध्यरात्रि से ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था. साथ ही देश से भी ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी. केंद्र सरकार ने उसे तब सात जनवरी तक बढ़ा दिया है. भारत के अलावा फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत कई यूरोपीय देशों ने भी ब्रिटेन पर हवाई प्रतिबंध लगाया था.

पुरी ने ट्वीट कर कहा कि 23 जनवरी तक हर हफ्ते तक 15-15 उड़ानों के आने-जाने की इजाजत होगी. ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद से ही संचालित होंगी. नागर विमानन महानिदेशालय इस संबंध में जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करेगा.देश में ब्रिटेन के कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित होने वालों की संख्या 20 से ज्यादा हो गई है. अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है, इनमें शुरुआती दौर में 20 UK स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं. 20 में से सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले NCDC दिल्ली की लैब में पाए गए हैं.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है. यूरोप, खाड़ी देशों समेत 35 से ज्यादा देशों ने ब्रिटेन से उड़ानों या ट्रेन संचालन पर रोक लगाई थी. ब्रिटिश सरकार ने तो लंदन और कई अन्य इलाकों में नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया है. भारत में भी नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए नए साल के शुरुआती दिनों में बंदिशें लगाई गई हैं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें