मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के पांच मंदिरों और पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब के पांच मंदिरों और पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब के पांच प्रसिद्ध मंदिरों और चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी भरी ई-मेल में दावा किया गया कि दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच धमाके किए जाएंगे।

ई-मेल में अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, जालंधर के देवी तालाब मंदिर, बठिंडा के मैसरखाना मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर का नाम शामिल किया गया है।

इसके अलावा चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

ई-मेल मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। संबंधित मंदिरों और सचिवालय परिसर के आसपास विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

पुलिस और साइबर सेल की टीमें धमकी भरी ई-मेल की जांच कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि ई-मेल किस आईडी से भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार ई-मेल में 6 जून, 1984 को श्री दरबार साहिब पर हुई सैन्य कार्रवाई का हवाला देते हुए बदले की बात भी लिखी गई है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की सत्यता और इसके स्रोत की जांच में जुटी हुई हैं। सभी संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें