मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

टिहरी में तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरी, पांच की मौत व 24 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टिहरी में तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरी, पांच की मौत व 24 घायल

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित कुंजापुरी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 24 लाेग घायल हुए हैं जिनमे सात लाेगाे काे अस्पतालाें में भर्तीकराया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकाे की शिनाख्त नही हाे सकी थी।जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे टिहरी नरेंद्रनगर के कुंजापुरी मंदिर में दर्शन के वाद यात्रियों को लेकर लौट रही बस ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर इलाके में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में 29 लोग सवार थे।इनमें से पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए हैं। एसडीआरएफ के अनुसार तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश और चार घायलों को नरेंद्रनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 17 अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि बस में महाराष्ट्र व गुजरात समेत अन्य राज्यों के यात्री सवार थे। पुलिस यात्रियों की पहचान में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें