मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

कर्मचारी की मौत पर उद्योग प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कर्मचारी की मौत पर उद्योग प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज

फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित ओलंपिक कंपनी में हुए एक गंभीर हादसे में एक कर्मचारी की मौत और तीन अन्य के घायल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घायल कर्मचारी लच्छी की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी मालिक एमबी साहनी, केडी साहनी, निदेशक बेदी सिंह, प्लॉट प्रबंधक राजेश मोर और जेबी गिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में बताया कि बॉयलर में लंबे समय से तकनीकी खराबी थी, जिसकी सूचना कई बार प्रबंधन को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कंपनी में बॉयलर फटने से हुए जोरदार धमाके में हसीन खान नामक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि चंद्रबहादुर, विक्रम और लच्छी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बॉयलर में अचानक प्रेशर बढऩे से धमाका हुआ, जिससे ऊपर लगा टिनशेड गिर गया और चारों कर्मचारी मलबे में दब गए। घटना के बाद कंपनी में आग लग गई। जिस पर 6 दमकल गाडिय़ों की मदद से काबू पाया गया। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया है और मामले की जांच जारी है। मृतक हसीन खान का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें