मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: लड़की के लिए रिश्ते की बात करने हांसी जा रहे परिवार के पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। यहां के सेक्टर 27-28 स्थित औद्योगिक क्षेत्र के पास कार

पलटने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो

गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के शिकार लोग

रविवार को पंजाब के बठिंडा से हांसी में रिश्ता देखने आ रहे थे।

बताया

जा रहा है कि मृतकों में तीन लोग पंजाब के बठिंडा जिले के मोड़ मंडी के

रहने वाले हैं। ये सभी लोग सिरसा से होकर हांसी में रिश्ता देखने के लिए जा

रहे थे। जैसे ही उनकी कार सेक्टर 27-28 मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे

तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में इनकी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे

नहर की तरफ पलट गई। इस हादसे में सिरसा निवासी सतपाल, मोड़ मंडी निवासी गगड़

सिंह, मधु, रंजीत और कालांवाली रवि सिंह की मौत हो गई है। अभी तक ट्रक

चालक का पत्ता नहीं चल पाया है कि जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मोड़

मंडी निवासी मृतक रंजीत और गगड़ सिंह सगे भाई हैं। हादसे में गगड़ सिंह की

पत्नी मधु और उसके साले सतपाल व कालावाली निवासी रिश्तेदार रवि सिंह की भी

मौत हो गई है। हादसे में गगड़ सिंह के लड़के तरसेम, उसकी पत्नी गीतू और डिंपल

घायल हो गई हैं।

मोड़ मंडी निवासी मृतक रंजीत और गगड़ सिंह

बठिंडा से सिरसा होकर हांसी की तरफ अपनी कार से आ रहे थे। रविवार सुबह

बठिंडा से चलने के बाद इन्होंने कालांवाली से सबसे पहले गगड़ सिंह के साले

सतपाल के रिश्तेदार को कालांवाली से लिया और सिरसा से होकर हांसी की तरफ आ

रहे थे। इनको वापस पंजाब जाना था इसलिए ये भी कुछ जल्दबाजी में थे।

बताया

जा रहा है गगड़ सिंह और रंजीत परिवार में बेटी के लिए लड़का देखने हांसी आ

रहे थे, परंतु हांसी पहुंचने से पहले ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

पंजाब में रिश्तेदारों व परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसके अलावा हांसी

से भी लोग अस्पताल में जमा होने शुरू हो गए हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके

पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए अस्पताल

पहुंचाया। अभी ट्रक चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर

रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें