मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : देहरादून के जौनसार इलाके में कार दुर्घटना में छह की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जौनसार इलाके के थाना त्यूणी क्षेत्र में बुधवार एक जबरदस्त हादसा हो गया। इस हादसे में एक कार गहरी खाई में गिर गई। इससे कार सवार 06 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल है, जो चालक बताया जा रहा है। उसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया है। मृतकों के शवों को पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया है।पुलिस के अनुसार आल्टो कार संख्या यू0के0-07-डीयू-4719 जो हिमाचल प्रदेश के पंद्राणु से दसौं जा रही थी, जब कार हणस्यूं गांव के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें 35 वर्षीय संजू, सूरज, 24 वर्षीय शीतल, 21 वर्षीय संजना, 10 वर्षीय दिव्यांश और 5 वर्षीय यश सहित छह लोगों की माैत हो गयी । ये सभी सैंज गांव के निवासी थे, जबकि कार चालक 36 वर्षीय जीत बहादुर घायल है।मृतकों का पंचायतनामा कर शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया है। यह सभी हिमाचल प्रदेश के सैंज गांव के निवासी थे, जबकि चालक 36 वर्षीय जीत बहादुर घायल है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें