मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

फिरोजपुर में आरएसएस कार्यकर्ता का हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फिरोजपुर में आरएसएस कार्यकर्ता का हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ता की हत्या का आरोपित गुरुवार को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फिरोजपुर पुलिस ने बुधवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।फिरोजपुर में 15 नवंबर की रात अज्ञात युवकों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जतिन काली को घेरा। पुलिस को देखकर उसने बाइक भगा ली और फायर किया, एक बुलेट पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे में लगी है। पुलिस ने टांग में गोली मार जतिन को बाइक से गिराया और गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।एसएपी ने बताया कि काली ने ही नवीन की हत्या की साजिश रची थी और हमलावरों को एक लाख रुपये दिए थे। उसके पास से एक बाइक और 32 बोर का पिस्टल बरामद करके जब्त कर लिया गया है। इस केस में अभी तक कनव, हर्ष और अब जतिन काली को पकड़ा जा चुका है। जतिन से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि उसकी नवीन के साथ क्या दुश्मनी थी और उसने उसे क्यों मरवाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें