मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग, तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग, तीन आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में पुरानी रंजिश के चलते युवक रवि यादव पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि अन्य फरारआरोपितों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों में बागबेड़ा गुदड़ी मार्केट निवासी समीर कुमार सिंह उर्फ पांडू (19), कीताडीह निवासी संजय वर्मा (21) और विवेक साह (19) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक काले रंग की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है।

जांच में सामने आया कि घायल रवि यादव का निहाल तिवारी से कुछ माह पहले मारपीट हुई थी, जिसमें समझौता हो गया था, लेकिन निहाल तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बना ली। 5 अगस्त को निहाल तिवारी और समीर कुमार सिंह स्कूटी से ग्वालापट्टी नाला के पास पहुंचे, जहां रवि यादव से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर निहाल तिवारी ने बैग से पिस्तौल और कट्टा निकालकर छह राउंड फायर किए, जिससे रवि यादव घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले में चार राज्यों में छापेमारी की गई और कई अहम सबूत जुटाए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन का इस्तेमाल वारदात की रेकी और समन्वय में किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें