मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के हिसार में कांवड़ तीर्थयात्रियों पर फायरिंग, दंपति और 12 वर्षीय बेटी को लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा के हिसार में कांवड़ तीर्थयात्रियों पर फायरिंग, दंपति और 12 वर्षीय बेटी को लगी गोली

हिसार। हिसार शहर में विधायक सावित्री जिंदल के अस्पताल (जिंदल अस्पताल) के पास बुधवार देररात दो मोटरसाइकिल पर पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने कांवड़ तीर्थयात्रियों के समूह पर ताबतड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। हथियारबंद पांच से छह अपराधियों ने अस्पताल से कुछ ही दूरी पर दयानंद कॉलोनी स्थित शिव मंदिर और तिकोना पार्क के पास कांवड़ तीर्थयात्रियों के झुंड पर करीब छह राउंड फायरिंग की। गोलियों की चपेट में एक ही परिवार के तीन सदस्य आ गए। इनमें पति-पत्नी और उनकी 12 वर्षीय बेटी शामिल हैं। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद अपराधी आईटीआई चौक की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत जिंदल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक दयानंद कॉलोनी निवासी गोविंद (36) अपनी पत्नी निशा (30) और 12 वर्षीय बेटी बीरा उर्फ गुन्नू के साथ कांवड़ लेने जा रहे अपने भांजे को छोड़ने शिव मंदिर गए थे। गोविंद की पीठ, निशा की बाजू और बेटी बीरा के सीने में गोली लगी है।

गोलीबारी में जख्मी गोविंद के भाई गौतम ने बताया कि निशा की बाजू में लगी गोली आर-पार निकल गई। पार्षद जगमोहन मित्तल रात को ही जिंदल अस्पताल पहुंचे और विधायक सावित्री जिंदल को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि घायल गोविंद जिंदल फैक्टरी के कर्मचारी हैं। अर्बन एस्टेट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपितों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो संदिग्ध हमलावरों की पहचान राहुल और मुकेश के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें