मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग, 15 राउंड गोलियां चली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर: पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग, 15 राउंड गोलियां चली

यमुनानगर। यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में मंगलवार मध्य रात्रि एक फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावरों ने गांव भूरे का माजरा स्थित पूर्व सरपंच ऋषि पाल के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि उस समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार, देर रात तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और घर पर 14 से 15 राउंड फायर किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना रादौर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस मकान पर फायरिंग की गई, वह पूर्व सरपंच का है और पिछले कुछ समय से बंद पड़ा हुआ था। ऐसे में बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस का मानना है कि यह घटना संभवतः किसी पुरानी रंजिश के चलते की गई हो सकती है, हालांकि अभी तक इसके पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें