मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फिर हुई फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फिर हुई फायरिंग

हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की गंगनहर स्थित सिंचाई विभाग की संपत्ति में बने कैंप कार्यालय में कई राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नकाबपोश फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए कैद हुए हैं।एक बार फिर से विधायक के कैंप कार्यालय पर फायरिंग पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए आरोपिताें की जल्द धरपकड़ के निर्देश दिए है।विदित हो कि पिछले माह 26 जनवरी को पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ विधायक के कार्यालय पर धावा बोल दिया था। पूर्व विधायक व उनके समर्थकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी, जिसके बाद देहरादून पहुंचे विधायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इधर विधायक का हाथ में असलहा लेकर पूर्व विधायक के कार्यालय की तरफ दौड़ने का वीडियो भी वॉयरल हुआ था। इस संबंध में क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई थी। विधायक उमेश कुमार काे जमानत मिल गई थी, जबकि पूर्व विधायक को जेल जाना पड़ा था।आज तक चैम्पियन न्यायिक हिरासत में है। फिलहाल वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि 26 फरवरी को विधायक के कैंप कार्यालय पर फिर से फायरिंग की गई। पिछली घटना के बाद कैंप कार्यालय पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन वे 24 तारीख से डयूटी पर नहीं है।विधायक के प्रतिनिधि जुबेर काजमी ने इस संबंध में अज्ञात शूटरों के खिलाफ मुदकमा दर्ज कराया है। इधर, फिर से फायरिंग होने पर पुलिस महकमे के होश उड़े हुए है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पूरे मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें