मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:फायरिंग कांड का आरोपी हिरासत से कूदा, पुलिस कार्रवाई के दौरान हुआ घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:फायरिंग कांड का आरोपी हिरासत से कूदा, पुलिस कार्रवाई के दौरान हुआ घायल

यमुनानगर। यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपित अमन को पुलिस जब साक्ष्य जुटाने के लिए लेकर जा रही थी, तभी उसने हिरासत से भागने का प्रयास किया और पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, कुरुक्षेत्र के सिंनहरी खालसा निवासी अमन को मामले की जांच के तहत घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान खजूरी पुल के पास उसने अचानक पुलिस को चकमा देकर नीचे छलांग लगा दी। गिरने से उसके पैरों में चोटें आईं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।गौरतलब है कि 30 मार्च की रात जठलाना क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री के मुख्य गेट पर दो हथियारबंद युवकों ने फायरिंग की थी। गोलियां गेट को भेदते हुए अंदर खड़े वाहन तक पहुंची थीं। घटना के समय फैक्ट्री में श्रमिक मौजूद थे, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके से आठ खोखे बरामद किए गए थे। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था, जिसमें संबंधित लोगों को धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें