मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

लोहाघाट में आग का कहर, दो परिवारों का आशियाना राख में तब्दील।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोहाघाट में आग का कहर, दो परिवारों का आशियाना राख में तब्दील।

चंपावत। लोहाघाट विकासखंड में स्थित गंगनौला ग्राम सभा के चनोड़ा तोक में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने दो परिवारों की जिंदगी की जमा-पूंजी छीन ली। हरिश्चंद्र जोशी और खिलानंद जोशी का दो मंजिला लकड़ी का मकान देखते ही देखते लपटों में समा गया। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन भवन और उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।तड़के सुबह अचानक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। धुएं और लपटों के बीच मौजूद हरिश्चंद्र जोशी किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान ललित मोहन जोशी ने फौरन फायर स्टेशन लोहाघाट और राजस्व विभाग को घटना की जानकारी दी।फायर स्टेशन प्रभारी हंस दास सागर के नेतृत्व में दमकल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक भवन पूरी तरह जल चुका था।पूर्व प्रधान ललित मोहन जोशी के अनुसार आग से दोनों परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। केवल कुछ सामान ही ग्रामीणों और फायर टीम की तत्परता से सुरक्षित निकाला जा सका।राजस्व निरीक्षक राजेंद्र गोस्वामी, उप निरीक्षक हिमांशु बिष्ट और रवि महर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। आग बुझाने में ग्रामीण प्रकाश जोशी, परमानंद जोशी, नारायण दत्त जोशी और धर्मानंद जोशी समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।दमकल अभियान में लीडिंग फायरमैन कुंदन बसेड़ा, डीबीआर राजेश खर्कवाल, भैरव सिंह, एफएम भरत सिंह, चंचल सिंह, उमेश कुमार और राजेंद्र मेहता शामिल रहे। इस दौरान जल संस्थान से अतिरिक्त पानी की आपूर्ति के लिए एक टैंकर भी मंगाया गया।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें